PM Internship Registration 2024
PM Internship Yojana Apply Online
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना क्या है ?
केन्द्र सरकार द्वारा हमारे देश के बेरोजगार युवाओं के लिए PM Internship Yojana का आरंभ किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना को 3 अक्टूबर 2024 को केन्द्र सरकार द्वारा लॉच किया गया और 12 अक्टूबर 2024 से इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इस योजना के तहत युवाओं को देश के टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा और इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को 12 महीने का रोजगार मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को इंर्टनशिप ज्वाइन करते ही 6000 रु. कंपनी द्वारा दी जाएगी और प्रतिमाह 5000 रु. दी जाएगी जिसमें 4500 रु. प्रतिमाह केंद्र सरकार के द्वारा और 500 रु. कंपनी के द्वारा दी जाएगी। इस योजना के तहत कंपनियों ने रजिस्टर्ड करना शुरू कर दिया है, ऐसे में जो भी देश के युवा इंटर्नशिप की तलाश में है उनके लिए एक बढ़िया मौका है अब इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 का उदेश्य क्या है ?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के सहयोग से युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके देश के एक करोड़ युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। इस योजना के तहत युवाओं को टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के दौरान काम सीखने के साथ-साथ हर महीने पैसे भी दिए जाएँगे। इस योजना के तहत कंपनियां पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दी है इसके बाद जल्द ही कैंडिडेट्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आवेदक 12 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस योजना के तहत युवाओं को वर्तमान कंपनियों के माहौल से रूबरू कराकर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाया जाएगा, जिससे की हमारे देश के युवाओं को आसानी से किसी भी कंपनी में नौकरियां मिल सकें। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत केन्द्र सरकार कंपनियों और युवाओं के बीच एक संबंध स्थापित करना चाहती है, जिससे हमारे देश के युवाओं को आसानी से नौकरी मिल पाएगी और कंपनियों को अच्छे स्किल वाले कर्मचारी मिल पाएंंगे।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 का लाभ क्या है ?
- इस स्कीम के तहत युवाओं को 12 महीने तक रोजगार दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा हर इंर्टन को 6000 रु. वन टाइम दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के साथ स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत युवाओं को हर महीने 5000 रुपए दिए जाएंंगे, जिसमें से 4500 रू केन्द्र सरकार के द्वारा और 500 रु कंपनी के द्वारा दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 का पात्रता क्या है ?
- इस योजना के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक का आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- वह छात्र जो रेगुलर डिग्री कोर्स कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- आवेदक यदि ऑनलाइन कोर्स कर रहे हैं तो इस योजना के लाभ उठा सकते हैं।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
- माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) या इसके समकक्ष,
- उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) या इसके समकक्ष पूरा किया होगा
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रमाणपत्र
- पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बी फार्मा आदि जैसी स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024 का दस्तावेज क्या है ?
- मोबाइल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- स्किल सार्टिफिकेट
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्न को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता
- इंटर्न को 12 महीने की इंटर्नशिप की पूरी अवधि के लिए ₹5,000 की मासिक सहायता मिलेगी।
- कंपनी नीतियों के आधार पर अपने सीएसआर फंड से हर महीने ₹500 जारी करेगी।
- सरकार इंटर्न के आधार से जुड़े बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे इंटर्न को ₹4,500 का भुगतान करेगी। कंपनी अपने स्वयं के फंड से अतिरिक्त मासिक सहायता प्रदान कर सकती है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्न को बीमा कवरेज
- प्रत्येक इंटर्न को भारत सरकार की बीमा योजनाओं के तहत कवर किया जाएगा
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
- इन बीमा योजनाओं के लिए प्रीमियम का भुगतान भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। कंपनी इंटर्न को अतिरिक्त दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना चुन सकती है।
PM Internship Yojana Apply Online
Apply Online | |||||
Download Notification | |||||
Official Website | |||||
Latest Government Jobs | |||||
WhatsApp Group | |||||
Telegram Group |
*MP Government & Private Job Alert Link* – Click Here

