प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Rail Kaushal Vikas Yojana 2024
रेल कौशल विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म
रेल कौशल विकास योजना क्या है?
Rail Kaushal Vikas Yojana In Hindi – रेल कौशल विकास योजना का शुभारंभ हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया है। इस योजना की शुरूआत 17 सितम्बर 2021 को किया गया। जैसा कि आप सभी भी जानते है कि हमारे देश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है ऐसी स्थिति में हमारे देश के युवाओं को रोजगार पाना एक कठिन समस्या हो चुका है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई। इस योजना के तहत देश के युवाओं को फ्री में शिक्षा को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आज हम अपने इस योजना के माध्यम से आपको कौशल विकास योजना के बारे में पूरी डिटेलस बतायेंगे। इसलिए आप लोगों से यह निवेदन है कि हमारे इस आटिर्कल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।
रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे देश के हर युवा को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना। जिससे कि देश के युवा रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सके। यह योजना कौशल प्रशिक्षण उद्योग पर आधारित होगी। इस योजना की सहायता से देश के युवाओं का कौशल बढ़ेगा एवं वह आत्मनिर्भर भी बनेंगे। इस योजना की सहायता से देश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट होगी। इस योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस योजना से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार करने में भी काफी सहायता होगी। साथ ही देश के युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी भागीदार बन सकेंगे। रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत वर्तमान में 4 ट्रेड प्रदान की जाएगी जो फिटर, वेल्डर, मशीनिंग और इलेक्ट्रिशियन है। कुछ समय बाद इस योजना के अंतर्गत इंस्ट्रूमेंटेशन, सिंगलिंग से जुड़े काम, कंक्रीट मिक्सिंग, रोड वेंडिंग, कंक्रीट टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक कार्ड रिप्लेसमेंट जैसे ट्रेड भी जोड़े जाएंगे।
Rail Kaushal Vikas Yojana Last Date
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि :- 06-11-2024
आवेदन आरंभ होने की तिथि :- 07-11-2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 20-11-2024
रेल कौशल विकास के लाभ तथा विशेषताएं
Rail Kaushal Vikas Yojana Benefits
- रेल कौशल प्रशिक्षण की ट्रेनिंग अवधि 100 घंटे की होगी।
- इस योजना का संचालन रेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
- देश के युवा उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर पाने में भी सक्षम बन सकेंगे।
- इस योजना के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी भागीदार बनेंगे।
- 50,000 युवाओं को इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद युवाओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
- रेल कौशल विकास योजना को भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
- इस योजना के संचालन से देश के युवा रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सकेंगे।
- यह योजना देश के युवाओं का कौशल एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
- देश के युवाओं को इस योजना के माध्यम से निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- कौशल प्रशिक्षण युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से देश के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
रेल कौशल विकास योजना कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र
- इलेक्ट्रीशियन
- फिटर
- मशीनिस्ट
- वेल्डर
रेल कौशल विकास योजना के मुख्य तथ्य
- इस योजना के अंतर्गत कोई भी आरक्षण लागू नहीं है।
- अभ्यार्थी को प्रशिक्षण हेतु 75% उपस्थिति अनिवार्य है।
- प्रशिक्षण की अवधि 100 घंटे या 3 सप्ताह निर्धारित की गई है।
- अभियार्थी रेलवे में नौकरी का कोई दावा नहीं कर सकता।
- प्रशिक्षु को किसी प्रकार का कोई भत्ता नहीं प्रदान किया जाएगा।
- सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने के लिए 9.5 से गुणा किया जाएगा।
- यह प्रशिक्षण प्राप्त करके अभ्यार्थी रोजगार या कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बनेगा।
- युवाओं को हाई स्कूल के नंबरों के प्रतिशत से मेरिट के आधार पर ट्रेड के विकल्प अनुसार चयन किया जाएगा।
- रेल कौशल विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए युवक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं युवा हाईस्कूल पास होना चाहिए।
- प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यार्थी को एक परीक्षा देनी होगी जिसमें लिखित परीक्षा में कम से कम 55% अंक एवं प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाला प्रशिक्षण निशुल्क है लेकिन प्रशिक्षु को अपने रहने, खाने-पीने, आने जाने की व्यवस्था खुद करनी होगी।
Rail Kaushal Vikas Yojana Statistics
| इंस्टिट्यूट | 94 |
| एनरोल्ड | 16,335 |
| ट्रेन | 10759 |
प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास योजना की पात्रता
- आवेदन भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- अभ्यार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक द्वारा दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
रेलवे कौशल विकास योजना 2024 के महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
रेल कौशल विकास योजना आवेदन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश
- योजना का नोटिफिकेशन समाचार पत्र या आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के पश्चात आवेदकों द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं प्रदान किया जाएगा।
- प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक ट्रेड में और केवल एक बार प्रशिक्षण लेने की अनुमति होगी।
- ट्रेनिंग जारी रखने एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षु की 75% उपस्थिति होना अनिवार्य है
- सभी पंजीकृत आवेदकों को ईमेल के माध्यम से भी आवेदन आरंभ होने की सूचना प्रदान की जाएगी।
- आवेदक को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले सभी दिशानिर्देश ध्यान से पढ़ने होंगे।
- आवेदक द्वारा आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।
- रेल विभाग द्वारा प्रशिक्षुओं को किसी भी प्रकार का स्टाइपेंड नहीं प्रदान किया जाएगा।
- प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को रेलवे संपत्ति का नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं है।
- प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात एक परीक्षा होगी। इस परीक्षा को सफल करने वाले उम्मीदवारों को ही प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
- प्रशिक्षण दिन के समय प्रदान किया जाएगा।
- प्रशिक्षुओं को किसी भी प्रकार का भत्ता जैसे कि दैनिक भत्ता, वाहन बताया, यात्रा भत्ता आदि नहीं प्रदान किया जाएगा।
- इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण वेबसाइट पर करना होगा एवं समय समय पर सूचना बुलेटिन और वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
- इस प्रशिक्षण के आधार पर प्रशिक्षुओं को रेलवे में रोजगार पाने का कोई भी दवा नहीं स्वीकार किया जाएगा।
- Rail Kaushal Vikas Yojana एक स्किल एनहैंसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है। जिसका कार्यान्वयन मिनिस्ट्री ऑफ इंडियन रेलवेज, मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से किया जाता है।
Rail Kaushal Vikas Yojana Apply Online
Apply Online | |||||
Download Notification | |||||
Official Website | |||||
Latest Government Jobs | |||||
WhatsApp Group | |||||
Telegram Group |
*MP Government & Private Job Alert Link* – Click Here

