Ration Card Madhya Pradesh
जानिए आपको यहाँ क्या-क्या जानकारी मिलेगी
- Ration Card Madhya Pradesh
- MP Ration Card List
- एमपी राशन कार्ड क्या है?
- एमपी राशन कार्ड के प्रकार
- मध्यप्रदेश राशन कार्ड का उद्देश्य
- एमपी राशन कार्ड के लाभ
- एमपी राशन कार्ड के महत्वपूर्ण तथ्य
- एमपी राशन कार्ड के लिए दस्तावेज (पात्रता)
- एमपी बीपीएल राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- मध्यप्रदेश राशन कार्ड हेतु ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- नवीन पात्रता पर्ची हेतु किये गये आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
- पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें?(राशन कार्ड लिस्ट)
- MP Ration Card
- MP Ration Card List
एमपी राशन कार्ड क्या है?
राशन कार्ड से गरीबों को कम मूल्य में राशन प्रदान किया जाता है। राशन तीन प्रकार के होते हैं। एपीएल कार्ड, बीपीएल कार्ड और एएवाय कार्ड। एमपी राशन कार्ड का उपयोग सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है। एमपी सरकार राज्य के परिवारों की आय के आधार पर राशन कार्ड का वितरण करती है। मध्यप्रदेश राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक के परिवार के सभी सदस्यों की समग्र आईडी होना आवश्यक है। राशन कार्ड हम सब के लिए बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है इसके जरिए बहुत से सरकारी लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
एमपी राशन कार्ड के प्रकार
एमपी राशन कार्ड को परिवार की आय के आधार पर बॉंटा गया है जो तीन प्रकार के होते हैं-
APL Ration Card – एपीएल राशन कार्ड मध्यप्रदेश राज्य के उन परिवारों को जारी किए जाते है जिनके परिवार की वार्षिक आय 10000 से अधिक होती है। ये गरीबी रेखा से ऊपर आते है।
BPL Ration Card – बीपीएल राशन कार्ड मध्यप्रदेश राज्य के उन परिवारों को जारी किए जाते है जिनके परिवार की वार्षिक आय 10000 से कम होती है। ये गरीबी रेखा से नीचे आते है।
AAY Ration Card – अंत्योदय राशन कार्ड मध्यप्रदेश राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किये जाते है जो बहुत ही ज़्यादा गरीब है और जिनकी आय का कोई साधन नहीं है ।
मध्यप्रदेश राशन कार्ड का उद्देश्य
एमपी राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश के गरीब निर्धन लोगों को कम मूल्य पर राशन उपलब्ध कराना है। राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले ऑफलाइन हुआ करती थी जिसमें बहुत समय लगता था इस समस्या कम करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन भी कर दिया है अब मध्यप्रदेश की जनता राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकती है। जिससे राशन कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय में जाने का समय और लाइन में लगने के समय की बचत होती है।
एमपी राशन कार्ड के लाभ
राशन कार्ड द्वारा गरीबोंं को कम कीमत पर राशन मिलता है।
राशन कार्ड से सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सी योजनाओं का लाभ मिलता है।
राशन कार्ड से जरूरी दस्तावेज बनवाने में मदद मिलती है।
राशन कार्ड सरकारी कामों के लिए बहुत जरूरी होता है।
एमपी राशन कार्ड के महत्वपूर्ण तथ्य
| योजना का नाम | एमपी राशन कार्ड |
| राज्य | मध्यप्रदेश |
| शुरू किया गया | मध्यप्रदेश सरकार |
| कैटेगरी | MP Government Schemes |
| लाभार्थी | प्रदेश की महिलाएं |
| पात्रता | मध्यप्रदेश के नागरिक |
| एमपी राशन कार्ड आधिकारिक वेबसाइट | rationmitra.nic.in/ |
एमपी राशन कार्ड के लिए दस्तावेज (पात्रता)
आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए ।
आवेदक तथा परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड
समग्र आईडी
मूल निवासी प्रमाण पत्र
पत्र व्यवहार का पता
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
एमपी बीपीएल राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एमपी राशन कार्ड बनवाने के लिए समग्र आईडी का होना आवश्यक है। समग्र आईडी बनाने के लिए आपको समग्र पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

