Type Here to Get Search Results !

Mukhymantri Nishulk Cycle Vitran Yojana – मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना

Mukhymantri Nishulk Cycle Vitran Yojana


Mukhymantri Nishulk Cycle Vitran Yojana


Free Cycle Yojana MP


जानिए आपको यहाँ क्या-क्या जानकारी मिलेगी


  1. Free Cycle Yojana MP
  2. MP Nishulk Cycle Vitran Yojana
  3. मुख्यमंत्री फ्री साइकिल वितरण योजना क्‍या है?
  4. Madhya Pradesh Cycle Vitran Yojana का उद्देश्‍य
  5. Cycle Vitran Yojana का लाभ
  6. Madhya Pradesh Nishulk Cycle Vitran Yojana 2024 के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य
  7. एमपी मुख्‍यमंत्री फ्री साइकिल वितरण योजना के दस्‍तावेज  
  8. MP Free Cycle Yojana की पात्रता 
  9. Mukhymantri Nishulk Cycle Vitran Yojana Online Apply
  10. MP Mukhyamantri Free Cycle Distribution Scheme FAQ
  11. MP Nishulk Cycle Vitran Yojana

 


मुख्यमंत्री फ्री साइकिल वितरण योजना क्‍या है?


मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक कार्यक्रम में गांंव के विद्यार्थी जो दूसरे गांव में जाकर अध्‍ययन करते है, उन्‍हें साइकिल खरीदने के लिए 4500 रुपये देने की घोषणा की है। यह रुपये मुख्‍यमंत्री फ्री साइकिल वितरण योजना के त‍हत दी जाएगी। मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को 2015 में आरम्‍भ किया गया था। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निवासी जो शासकीय विद्यालयों में पढ़ते हैं। वह जिस गांव का निवासी है उस गांव में शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय/हाई स्‍कूल नहीं है और वह पढ़ने के लिए किसी दूसरे गांव के शासकीय विद्यालय में जाता हो उसे इस योजना के माध्‍यम से स्‍कूल जाने के लिए साइकिल प्रदान की जाएगी। इस योजना का फायदा छात्र को कक्षा में प्रथम प्रवेश पर एक ही बार मिलेगा अर्थात कक्षा में पुनः प्रवेश लेने पर उसे सायकिल की पात्रता नहीं होगी। इसके अलावा जिन विद्यार्थियो के गांव से विघालय की दूरी 2 किलोमीटर से ज्‍यादा है तो उनको भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित गर्ल्‍स होस्‍टल में पढ़ने वाली छात्राऐ जिनके स्‍कूल से होस्‍टल की दूरी 2 कि.मी या अधिक दूरी पर है, उनको भी साईकिल प्रदान की जावेगी । ये सायकिलें होस्‍टल को आवंटित की जायेगी ओर होस्‍टल में रहने वाली बालिकाएं इनका उपयोग कर सकेगी। होस्‍टल छोडते समय सायकिलें होस्‍टल में ही जमा करना आवश्यक होगा । शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय/हाई स्‍कूल के विद्यार्थी को 20 इंच की साइकिल प्रदान की जाती है। इस योजना में पहले साइकिल के लिए 2400 रुपये दिये जाते थे।



Madhya Pradesh Cycle Vitran Yojana का उद्देश्‍य


मुख्‍यमंत्री फ्री साइकिल वितरण योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य गांव के बच्‍चों को स्‍कूल जाने के लिए यातायात के साधन प्रदान करना है। जिससे उन्‍हें स्‍कूल जाने में समस्या न हो। ऐसे बच्‍चे जो अपने गांव से दूसरे गांव शासकीय माध्‍यमिक स्‍कूल जाते हैं या जिनके स्‍कूल उनके गांव से 2 किलोमीटर या उससे ज्‍यादा की दूरी पर है, उन्‍हें स्‍कूल पैदल जाना पड़ता है तो उन्‍हें स्‍कूल जाने के लिए साइकिल प्रदान की जाती है जिससे वे जल्‍दी और आसानी से स्‍कूल पहुंच सके।



Cycle Vitran Yojana का लाभ


गांव के शासकीय माध्‍यमिक स्‍कूल के विद्यार्थियों को फ्री में साइकिल के लिए राशि दी जाती है।

इस योजना का लाभ गांव में शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय/हाई स्‍कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

बच्‍चों को पढ़ने के लिए स्‍कूल जाने में यातायात संबंधी समस्‍या का सामना नही करना पड़ेगा।

 

एमपी मुख्‍यमंत्री फ्री साइकिल वितरण योजना के दस्‍तावेज


समग्र आईडी कार्ड

आधार कार्ड

आय प्रमाण पत्र

मूल निवासी प्रमाण पत्र

आयु का प्रमाण

ईमेल आईडी

मोबाइल नंबर

राशन कार्ड

फोटो

 


MP Free Cycle Yojana की पात्रता


इस योजना का लाभ लेने के लिए मध्‍य प्रदेश का निवासी होना आवश्‍यक है।

आवेदक शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय/हाई स्‍कूल का विद्यार्थी होना आवश्‍यक है।

आवेदक के गांव में शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय/हाई स्‍कूल नहीं होना चाहिए।

आवेदक के गांव से स्‍कूल की दूरी 2 किमी या उससे अधिक होना चाहिए।



योजना का नामएमपी मुख्‍यमंत्री फ्री साइकिल वितरण योजना
राज्यमध्यप्रदेश 
शुरू किया गयाश्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 
विभागशिक्षा विभाग
कैटेगरीMP Government Schemes 
लाभार्थीमध्‍यप्रदेश का ग्रामीण क्षेत्र का विद्यार्थी
लाभसाइकिल मिलेगी।
पात्रताअध्‍ययन करने वाले गांव के बच्‍चे
एमपी मुख्‍यमंत्री फ्री साइकिल वितरण योजना आधिकारिक वेबसाइटhttps://educationportal.mp.gov.in/

*MP Government & Private Job Alert Link* – Click Here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ